Google Bard in hindi: गूगल भी AI Chatbot में शामिल हो गया है। इस साल की शुरुआत में Bard – an “experimental conversational AI service” के नाम से उसने ChatGPT का कॉम्पिटिटर लांच किया था। पहले इसे कुछ ही देशों तक सीमित किया गया था, लेकिन आज 180 से ज्यादा देशों में इसे लांच कर दिया गया है जिसमे भारत भी शामिल है।
गूगल बार्ड एआई क्या है (What Is Google Bard AI in Hindi)
गूगल बार्ड AI चैटबोट प्लेटफार्म है इसके माध्यम से यूजर अपनी क्वेरी या प्रश्न का उत्तर टेक्स्ट फॉर्मेट में प्राप्त करते हैं। ये एक तरह की आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस तकनीक पर आधारित है जो आपके लिए सबसे अच्छे रिजल्ट दिखाता है। कुछ जगह पर इसकी लिमिटेशन भी देखने को मिल सकती है। आगे चलकर आपको टेक्स्ट के अलावा image फॉर्मेट भी शामिल किया जा सकता है। यहाँ आपने जाना What is Google Bard In Hindi, आगे आप इसके फीचर्स के बारे में जानेंगे।
गूगल बार्ड को सबसे पहले कब लांच किया था (When Was Google Bard Launch)
6 फरवरी 2023 को Google (Alphabet) के CEO सुंदर पिचाई ने इसकी घोषणा की थी। उस समय इसे लैंग्वेज मॉडल फॉर डायलॉग एप्लिकेशन (LaMDA) पर चलाया जा रहा था। अभी इसे पाथवेज़ लैंग्वेज मॉडल 2 (PaLM 2) पर काम करने के लिए अपग्रेड किया गया है। बहुत ही जल्दी इसमें कोडिंग जैसे एडवांस सर्च फीचर्स भी जोड़े जायेंगे।

गूगल AI बार्ड कैसे काम करता है (How Google Bard Works)
Google BARD AI भी एक तरह का चैटबॉट है। जैसे ही कोई यूजर उसमे टेक्स्ट के माध्यम से कोई प्रश्न करता है वो उसका उत्तर दे देता है। इसी इंटरेक्शन को और भी प्रश्न पूछकर आगे भी बढ़ाया जा सकता है। Google Bard अभी (LLM) PaLM 2 के आधार पर चल रहा है लेकिन अभी इसमें बहुत से बदलाव होने वाले हैं। बहुत ही जल्दी आप देखेंगे कि यूजर को मिलने वाले उत्तर में सिर्फ Text ही नहीं वल्कि Image और Video भी मिलना शुरू हो जाएंगे।
ChatGPT और Bing Chat जैसे कुछ सबसे लोकप्रिय AI चैटबॉट भाषा के रूप में LLM का उपयोग करते हैं।
गूगल बार्ड से क्या क्या कर सकते हैं (what can you do with Google Bard AI)
अभी ये कहना बहुत कठिन होगा कि Google bard क्या कर सकता है और क्या नहीं। फिर भी कुछ जरुरी बातें जो आपको इसके बारे में जान लेनी चाहिए वो मैं आपको बता देता हूँ।
- बार्ड Text के माध्यम से आपके प्रश्न का उत्तर दे सकता है।
- अलग अलग भाषाओं में ट्रांसलेशन कर सकता है।
- आपकी जरूरत के लिए क्रिएटिव कंटेंट भी लिख सकता है।
- कुछ प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का कोड लिखना और डिबग करना भी इसमें हो सकता है।
- Bard AI के रिस्पांस को आप डायरेक्टली Google Doc या Gmail पर export भी कर सकते हैं वो भी एक क्लिक पर।
- अगर आपको उत्तर पसंद न आये तो ‘Google It’ बटन पर क्लिक कर गूगल पर सर्च कर सकते हैं।
- Google Bard आपके प्रश्न के 3 उत्तर एक साथ देता है जिसे आप टॉप पर Draft1, Draft2, Draft3 के नाम से देख सकते हैं।
- कुछ एडवांस चीज़ों में भी टेस्टिंग की जा रही है जैसे AI Therapy, Mental relief
- Google Pixels फ़ोन में चैट सपोर्ट में इसे इनबिल्ट किया जा सकता है।
What is Artificial Intelligence in Hindi | कैसे काम करता है, क्या uses हैं | जानिये आसान शब्दों में
PaLM 2 AI language model क्या है
PaLM 2 AI भाषा मॉडल है। जो Google का लेटेस्ट और सबसे बड़ा मॉडल है। Google I/O 2023 के लांच के समय ही इसको सबके सामने लाया गया। इसके बारे में गूगल के सीईओ सुन्दर पिचाई ने बताया कि ये लॉजिक और रीजनिंग में काफी स्ट्रांग होता है इसीलिए इसके उपयोग किया जा रहा है। ये 100 से ज्यादा भाषाओं के टेक्स्ट को समझ सकता है।
Google Bard देश और भाषाएं
Google Bard को पहले कुछ ही देशों में शुरू किया गया था। लेकिन नए अपडेट के अनुसार इसे एकदम से 180 से ज्यादा देशों में allow कर दिया गया है। पहले इसे English भाषा तक सीमित किया गया था लेकिन अब Japanese और Korean में भी उपलब्ध है।
क्या Google Bard फ्री है
अभी तक तो Google Bard फ्री है। गूगल पर सर्च करने के लिए वो हमसे कुछ भी चार्ज नहीं करता है ऐसे में देखने ये होगा की Google Bard चार्ज लेगा या नहीं। दूसरी तरफ ChatGPT OpenAI पर आधारित है और free version सभी के लिए उपलब्ध कराते हैं। लेकिन ChatGPT Plus के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है।
निष्कर्ष
आज हमने आपको What is Google Bard In Hindi के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इससे जुडी और भी जरुरी जानकारी आप तक समय समय पर पहुंचा दी जाएगी।
1 thought on “गूगल बार्ड क्या है: भारत में भी हुआ लांच, What is Google Bard In Hindi”