honda 2 व्हीलर ने न्यू SP 125 BS6 मॉडल को लांच कर दिया है।आइये जानते हैं इसके नए फीचर्स के बारे में

नई बाइक में डिजिटल मीटर मिलेगा। इसमें  रियल टाइम माइलेज, डिस्टेंस टू एम्प्टी, गियर पोजीशन इंडिकेटर जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं।  

सबसे बढ़िया फीचर ये है कि अगर साइड स्टैंड खुला है तो इंजन ऑफ हो जायेगा, सेफ्टी के लिए बेस्ट है।  

सड़क पर ग्रिप अच्छी बनी रहे इसलिए पिछले टायर थोड़े ब्रॉड किये गए हैं। 

बाइक की चाबी से बार बार स्टार्ट स्टॉप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए अलग से स्विच दिया गया है। 

नाईट विज़न अच्छा बनाने के लिए शार्प LED DC हेडलैंप दिए गए हैं, जो काफी अच्छे हैं। 

डिज़ाइन काफी अट्रैक्टिव बनाया है, नयी SP 125 स्पोर्टी लुक देते हुए नजर आ रही है। 

Honda SP 125 को 5 अलग अलग कलर कॉम्बिनेशन में लांच किया है। 2 ऑप्शन matte फिनिश के साथ भी मिल जाएंगे। 

2 वैरिएंट आप खरीद सकते हैं, कीमत इस प्रकार है। ड्रम ब्रेक वैरिएंट - 85,131 (एक्स शोरूम) डिस्क ब्रेक वैरिएंट - 89,131 (एक्स शोरूम)

जानकारी पसंद आये तो दूसरों को भी शेयर करें। धन्यवाद !