Honda ने अपनी न्यू टू व्हीलर SP160 लांच कर दी है, आइये जानते हैं इसके वैरिएंट, कीमत, इंजन, माइलेज से जुडी जरुरी जानकारी

SP160 में 2 ऑप्शन मिलेंगे एक सिंगल डिस्क के साथ दूसरी डबल डिस्क के साथ। इसमें कुल 6 कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं।

सिंगल डिस्क वाली बाइक की कीमत 1,17,500 (एक्स-शोरूम) और डबल डिस्क की कीमत 1,21,900 (एक्स-शोरूम) रखी गयी है।

हौंडा कंपनी अपनी नयी बाइक पर 10 साल की वारंटी (3 साल स्टैंडर्ड + 7 साल ऑप्शनल) भी ऑफर कर रही है, जो बहुत फायदेमंद है 

Honda SP160 में इंजन भी दमदार है 162cc का PGM-FI एयर कूल्ड सिंगल सिलिंडर। जिसमें आपको मिलेगी 13.5bhp की ज़बरदस्त पावर

LED स्क्रीन दी गयी है जो गियर पोजीशन, साइड स्टैंड, माइलेज इनफार्मेशन जैसी एडवांस फीचर के साथ सब कुछ दिखाएगी

इस बाइक में 17 इंच के व्हील लगे हैं, सीट 594mm लंबी है, ऊँचाई भी अच्छी है लगभग 177mm का ग्राउंड क्लिअरेंस है

ओवरऑल इसका लुक काफी स्पोर्टी है LED हेडलैंप और टेललैंप लगाए गए हैं, अच्छे लुक के साथ आती है 

60 किमी का माइलेज इसमें मिल सकता है ऐसा कंपनी दावा कर रही है।

अगर आपको ये जानकारी पसंद आये तो दूसरों को भी शेयर करें। धन्यवाद !