चक्रवाती तूफान बिपरजॉय भारत की ओर लगातार बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि मुंबई में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

केरल और मुंबई के समुद्री तट पर ऊंची ऊंची लहरें उठती दिखाई दे रही हैं। प्रशासन भी इसकी पूरी तैयारी कर रहा है। 

कई फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गयी हैं। यहाँ तक कि खुद प्रधानमंत्री ने इसको लेकर मीटिंग बुलाई है। 

गुजरात, कर्णाटक, केरल, महाराष्ट्र और लक्षद्वीप के तट पर इसके टकराने के सबसे ज्यादा चान्सेस हैं। 

हवाएं भी 50 kmph की रफ़्तार से चल रही हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि इनकी स्पीड 150 kmph तक बढ़ सकती है। 

एयर इंडिया ने भी ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है कि कुछ फ्लाइट्स Cyclone Biparjoy के वजह से रद्द की गयी हैं और जरूरत पड़ने पर आगे भी रद्द की जा सकती हैं। 

Cyclone Biparjoy Update की बात करें तो मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार 14 या 15 जून को ये पश्चिमी तट पर टकरा सकता है।  

चक्रवात बिपरजॉय की अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें