रानी रूपमती एक कवि और मालवा के सुल्तान बाज बहादुर की पत्नी थीं । भारत के इतिहास में सबसे सुंदर रानियों में रानी रूपमती का नाम भी आता है।
इतिहास के अनुसार रानी रूपमती राज्य के किसान की बेटी थीं, जो कि गाना गाया करती थीं। रानी बिल्कुल अपने नाम की तरह ही खूबसूरत और गुणी थीं।
रानी रूपमती की आवाज और खूबसूरती के कायल अकबर ने रानी को पाने के लिए सुल्तान बाज बहादुर पर न सिर्फ हमला करवाया था, बल्कि उन्हें बंदी भी बना लिया था।
रानी रूपमती नर्मदा नदी को देखे बिना भोजन ग्रहण नहीं करती थीं। इसलिए राजा बाज बहादुर ने रानी रूपमती की इच्छा का ध्यान रखते हुए रानी रूपमती किले का निर्माण करवाया।
मांडू का किला आगे चलकर प्रेम का प्रतीक बना। आज यह मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में गिना जाता है। यहां पर मौजूद इमारतें और खंडहर इस प्रेम कहानी कहानी के साक्षी हैं।