Ladli Behna Yojana MP: मध्यप्रदेश में “लाडली बहना योजना 2023” को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा शुरू किया गया हैं। इसका उद्देश्य राज्य की निम्न, मध्यमवर्गीय और गरीब महिलाएं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्यमंत्री चौहान जी ने इस योजना को नर्मदा जयंती के अवसर पर राज्य की गरीब बहनों के लिए शुरू करने की घोषणा की है।
इस योजना में गरीब महिलाओ को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। महिलाओं को सहायता राशि 1000 रूपए प्रतिमाह प्रदान की जाएगी। इस तरह पूरे 1 वर्ष में Ladli Behna Yojana के तहत महिलाओं को 12,000 रुपए की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी। राज्य सरकार इस राशि को डायरेक्ट बैंक खाते में भेजेगी।
Ladli Behna Yojana Online Apply (लाडली बहना योजना के लिए आवेदन कैसे करें)
लाडली बहना योजना के तहत आवेदन शुरू करने की तैयारियां पूरी हो चुकी है। इसके लिए 5 मार्च से आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। Ladli Behna Yojana के अंतर्गत आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि घर बैठे ही आप इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।
आवेदन फॉर्म भरने के लिए अधिकारियों द्वारा गांव में कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लाड़ली बहना योजना के आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। आवेदनों को अप्रैल तक पूरा भरने का प्लान है। जिसके बाद मई तक पात्र बहनों की सूची तैयार की जाएगी।
जून 2023 से इस योजना के अंतर्गत बहनों के खाते में 1000 रुपए की धनराशि भेजना शुरू की जा सकती है। इस योजना के माध्यम से लगभग एक करोड़ महिलाओं को हर महीने 1000 रूपए भेजे जाएंगे।

Ladli Behna Yojana MP Dates (लाडली बहना योजना की महत्वपूर्ण तिथियां)
योजना की आधिकारिक घोषणा | 5 मार्च 2023 |
आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ | 15 मार्च 2023 |
आवेदन की आखिरी तारीख | 30 अप्रैल 2023 |
फाइनल सूची का प्रकाशन | 1 मई 2023 |
फाइनल सूची पर क्लेम एवं आपत्तियां की अंतिम तारीख | 15 मई 2023 |
आपत्तियों के निराकरण की अंतिम तारीख | 30 मई 2023 |
महिलाओं के खाते में पहली बार पैसे कब आएंगे | 10 जून 2023 |
PM Kisan: मोदी ने ट्रांसफर किये 13वीं किसान सम्मान निधि के पैसे
Objective of Ladli Behna Yojana MP (लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य)
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत करने का उद्देश्य महिलाओं/नारियों को शशक्त बनाना है। महिलाओं को लेकर लोगों में सकारात्मक सोच एवं उनके लिंग अनुपात में सुधार के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुआत की जा रही है।
सरकार द्वारा यह भी घोषणा की गई है कि जो भी गरीब बहनें, निम्न-मध्यम वर्ग की बहने हैं, किसी भी जाति की हों, सामान्य वर्ग, पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति एवं जनजाती की हो उन्हें इसका फायदा मिलेगा। अब प्रदेश में रहने वाली सभी बहनों को 1000 रुपए हर महीने दिया जाएगा। सरकार इस योजना द्वारा पांच वर्षों में 60 हजार करोड़़ रुपए खर्च करेगी।
Ladli Behna Yojana (लाड़ली बहना योजना की पात्रता)
- निम्न वर्ग, मध्यम वर्ग, किसान एवं गरीब महिलाएं इसमें शामिल होंगी।
- बहनों/महिलाओं के पास मध्यप्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
- सभी जाति, धर्म, सामान्य, OBC, SC, ST वर्ग से नाता रखती हों, उन्हे इस योजना में शामिल किया जायेगा।
- बहनों/महिलाओं की आयु 1 जनवरी 2023 को न्यूनतम 30 साल और अधिकतम 60 साल होनी चाहिए।
- बहनों/महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय ₹3,00,000 से कम होनी चाहिए।
Ladli Behna Yojana Documents (लाड़ली बहना योजना के लिए जरूरी दस्तावेज)
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- वोटर कार्ड/पैन कार्ड/राशन कार्ड (कोई एक)
- फोटो
- मोबाइल नंबर
- समग्र आई डी
- परिवार रजिस्टर की फोटोकॉपी
- पता
- बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
- बैंक खाता नंबर
Ladli Behna Yojana MP का लाभ किसे नहीं मिलेगा
- महिला का विवाहित होना जरुरी है। परित्यक्ता, तलाकशुदा एवं विधवा महिलाएं भी शामिल होंगी।
- महिला के परिवार में कोई भी टैक्स देने वाला नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार में किसी की भी सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।
- मध्य प्रदेश शासन के उपक्रम, मंडल, स्थाई कर्मचारी, संविदा कर्मचारी, पेंशनर इत्यादि में काम करने वाले सदस्य की महिला को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- पूर्व विधायक/सांसद के परिवार की महिलाओं को लाभ नहीं दिया जायेगा।
- पंच और उपसरपंच के अलावा किसी भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि के परिवार की महिला को लाभ नहीं मिलेगा।
- शासकीय संस्थाओं में मनोनीत सदस्य के परिवार की महिला को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- जिस संयुक्त परिवार के पास 5 एकड़ से ज्यादा जमीन है, उन्हें लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- जिस परिवार के पास ट्रैक्टर या कोई भी चार पहिया वाहन है, वे इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगी।
- ऐसी महिलाएं जो केंद्र/राज्य सरकार की किसी भी योजना में ₹1000 महीना का लाभ ले रही है, उन्हें इस योजना में शामिल नहीं किया जाएगा।
निष्कर्ष
इस योजना से जुडी सभी जानकारी आप तक पहुंचाई जाएगी। कृपया हमारे साथ बने रहें धन्यवाद !