ICC World Cup 2023: डिज्नी+हॉटस्टार ने 9 जून 2023 को एक बड़ी घोषणा कर दी है, आने वाली Asia Cup Series और ICC World Cup 2023 को फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से सबको दिखाया जायेगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए ये बहुत बड़ी खबर है खासकर उनके लिए जो इस OTT एप्प का सब्सक्रिप्शन नहीं ले सकते और मैच देखना चाहते हैं।
आइये जरा विस्तार से समझते हैं कि क्यों ये फैसला लिया गया और कंपनी का इस बारे में क्या कहना है।
Disney+ Hotstar Free Live Streaming of ICC Cricket World Cup 2023
दरअसल अभी ख़त्म हुए IPL 2023 को Jio Cinema फ्री में स्ट्रीम करा रही थी। जिस वजह से भारत के करोड़ों लोगों ने Jio की इस एप्प को यूज़ किया। Jio Cinema एप्प इन दिनों बहुत चर्चा में रही उसने अलग अलग एंगल से IPL मैच दिखाए। Jio कंपनी के इस कदम से दूसरी OTT कंपनी भी बहुत चिंतित थी। इससे पहले की Jio फिर से ऐसा कोई कदम उठाता तो उससे पहले Disney+ Hotstar ने ये एलान कर दिया कि ICC Cricket World Cup 2023 के साथ साथ Asia Cup को भी फ्री में लाइव स्ट्रीम कराएगा।

बात दोनों कंपनी के कम्पटीशन की है लेकिन फायदा तो यूजर का होना है ये पक्की बात है। हॉटस्टार के मुख्य उद्देश्य यही है कि ज्यादा से ज्यादा दर्शक उसकी एप्प को यूज़ करे ताकि वो भविष्य में उन्हें अपना प्रीमियम प्लान भी ऑफर कर सके।
नोट: ICC Mens Cricket World Cup 2023 की फ्री स्ट्रीमिंग सिर्फ मोबाइल एप्प यूजर के लिए ही उपलब्ध होगी।
ICC ODI Cricket Men’s World Cup 2023
इस साल जो cricket world cup खेला जायेगा उसकी मेजबानी भारत को करना है। इसलिए इसको देखना और जीतना हर भारत के दिल में है। ऐसा माना जा रहा है कि 5 अक्टूबर के आसपास ये वर्ल्ड कप शुरू हो सकता है। अभी तक इसका schedule नहीं आया है लेकिन बहुत जल्दी आने की सम्भावना है। इसलिए जो लोग इसे फ्री में देखना चाहते हैं वो बस एक छोटा सा काम कर ले, अपने मोबाइल में डिज्नी+हॉटस्टार की एप्प डाल लें।
Online Gaming App: सरकार बैन कर सकती है ऑनलाइन बेटिंग एप्प
ASIA Cup 2023
वैसे तो एशिया कप पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाना था। लेकिन पहले भारतीय टीम का जाना ICC ने मना कर दिया था। लेकिन अभी सुनने में आ रहा है कि कुछ मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे और कुछ के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाया जा सकता है। भारत से होने वाले मैच इंग्लैंड के लॉर्ड्स ग्राउंड पर खेलने की सम्भावना ज्यादा है। इसलिए आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है बस डिज्नी+हॉटस्टार की एप्प अपने मोबाइल में इंस्टॉल कीजिये और घर बैठे मुफ्त में आनंद लीजिये Asia Cup 2023 का।