अभी तक 2 स्टार्टअप को यूनिकॉर्न बना चुके अशनीर ग्रोवर ने तीसरे की तैयारी कर ली है। उन्होंने Crickpe App लांच किया है, ठीक IPL 2023 के पहले इसे शुरू करके उन्होंने बड़ा दाव खेला है। अशनीर ग्रोवर bharatpe के कोफाउंडर है, साथ ही शार्क टैंक जैसे फेमस शो के जज भी रह चुके हैं, उन्होंने ट्विटर के माध्यम से इस जानकारी को साझा किया है।
Table of Contents
CrickPe App लांच करने का उद्देश्य
CrickPe app का मुख्य उद्देश्य Dream11 और MPL (मोबाइल प्रीमियर लीग) जैसे पहले से चल रही बड़ी ऐप को चुनौती देना है। उनका मानना है कि IPL से ही क्रिकेट के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव आया है। CrickPe App के लिए उन्होंने अपने उद्देश्य को कुछ इस तरह भी बताया है “तुम जीतोगे, क्रिकेटर जीतोगे, क्रिकेट जीतोगे ओनली ऑन CrickPe”
इस App को डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.crickpe
Crickpe App क्या है

Crickpe app एक फैंटेसी क्रिकेट प्लेटफार्म है। यहाँ आपको रियल क्रिकेट के जैसे ही प्लेयर सेलेक्ट करके 11 खिलाड़ियों की एक टीम बनानी होती है और अगर रियल मैच में वो टीम जीतती है तो यूजर भी कैश में पैसे जीतते हैं। हालाँकि कंपनी आपकी जीती हुईं धनराशि में से 10% के आसपास प्लेटफार्म चार्ज के रूप में डिडक्ट करेगी। अभी तक इस तरह के फैंटेसी क्रिकेट ऐप में Dream 11, MPL, My11Circle और Games24X7 जैसी कंपनियों का दबदबा है।
CrickPe App के अन्य फीचर्स
- सबसे जरुरी बात, इसे सिर्फ 18 साल से अधिक उम्र के लोगों द्वारा ही यूज़ किया जा सकेगा।
- लाइव मैच में खिलाडी जैसा परफॉर्म करेगा उसी के आधार पर कैश प्राइज मिलेगा।
- इसमें आप एक प्राइवेट ग्रुप बना सकते हैं अपने दोस्तों के साथ।
- पब्लिक कांटेस्ट में पार्टिसिपेट करने का भी विकल्प इसमें दिया गया है।
- यूजर अपने पसंदीदा प्लेयर को 100 से 100000 रूपए तक एक साल में भेज सकता है। लेकिन प्लेयर वो धनराशि लेता है या नहीं ये उसके हाथ में है।
- नगद राशि हस्तांतरण के लिए भी 10% चार्ज किया जायेगा।
- किसी भी तरह की प्राइवेट या सार्वजानिक कांटेस्ट में 10% प्लेटफार्म फी चार्ज की जाएगी।
Whatsapp New Feature 2023: विंडोज डेस्कटॉप से मल्टीपल वीडियो कॉल
Ashneer Grover कौन है
अशनीर ग्रोवर एक प्रमुख भारतीय एंटरप्रेन्योर हैं, जिन्हें भारत में एक डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म BharatPe के संस्थापक और सीईओ के रूप में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। ग्रोवर के पास फाइनेंस इंडस्ट्रीज में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है और उन्होंने अमेरिकन एक्सप्रेस, सिटी बैंक और यस बैंक सहित विभिन्न प्रसिद्ध कंपनियों में वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है।
2018 में, ग्रोवर ने BharatPe की स्थापना की, एक फिनटेक स्टार्टअप जो भारत में छोटे और मध्यम आकार के व्यवसायों की सभी डिजिटल पेमेंट आवश्यकताओं के लिए वन-स्टॉप समाधान प्रदान करता है। कंपनी ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की है और Coatue Management, Ribbit Capital, और Insight Partners जैसे प्रमुख निवेशकों से फंडिंग में $270 मिलियन से अधिक जुटाए हैं।
अश्नीर ग्रोवर क्या करते हैं ?
अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover)भारत पे के सह-संस्थापक और पूर्व प्रबंध निदेशक हैं, इनके 2 स्टार्टअप भारत में यूनिकॉर्न हैं।
क्या वर्तमान में अश्नीर ग्रोवर शार्क टैंक इंडिया में है?
पहले season में वो जज थे, लेकिन दूसरे में उन्हें नहीं लिया।