Chandra Grahan 2022: 8 नवंबर को भारत में दिखेगा इस समय पर

साल 2022 का आखिरी ग्रहण 8 नवंबर मंगलवार के दिन पड़ने वाला है। अभी लगभग 10 दिन पहले ही 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण पड़ा था पहली बार इस साल ऐसा हो रहा है कि 15 दिन के अंतराल में ही दूसरा ग्रहण आपको देखने को मिल रहा है। 

ग्रहण के समय हमें बहुत सी सावधानियां बरतनी चाहिए, सूतक का समय भी पता कर लेना चाहिए। नवंबर में पड़ने वाला है इस चंद्र ग्रहण के बारे में खास बात यह है कि यह भारत के अलावा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसे दूसरे देशों में भी देखने को मिलेगा। 

Chandra Grahan 2022 Time

चंद्र ग्रहण के समय की बात करें तो यह भारतीय समय अनुसार 2:41 दोपहर से शुरू होकर 6:19 शाम तक चलेगा, लेकिन यह टोटल समय है। भारत में इसका देखे जाने का समय थोड़ा अलग है भारत में यह 5:32 से शाम को 6:18 तक ही नजर आएगा। 

किसी भी तरह के ग्रहण शुरू होने से कुछ समय पहले सूतक काल स्टार्ट हो जाता है और ऐसी मान्यता है कि इस समय हमें कोई भी नया या मांगलिक कार्य नहीं करना होता है ना ही कुछ खाने के लिए बनाना होता है ना ही कुछ खाना होता है तो आइए और सूतक काल के बारे में भी हम जान लेते हैं। 

Chandra Grahan 2022

सूतक काल

भारतीय मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पहले और चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है और अगर हम ग्रहण के समय से देखें तो लगभग भारतीय समय अनुसार शाम 5:00 बजे ग्रहण शुरू होने वाला है तो सुबह 8:00 बजे से हम सूतक काल को शुरू मानेंगे। 

चंद्र ग्रहण में क्या करें और क्या न करें

चंद्र ग्रहण के समय हमें किसी भी देवी देवताओं की पूजा नहीं करनी चाहिए और ना ही भोजन पकाना चाहिए या कुछ खाना भी नहीं चाहिए। सबसे जरूरी बात गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए ना ही घर से बाहर जाना चाहिए अगर आपने खाना बना लिया है तो उसमें तुलसी के पत्ते डालकर रख देना चाहिए।  ग्रहण खत्म होने के बाद ही सूतक काल भी समाप्त हो जाता है उसके बाद हमें स्नान करके पूजा करनी चाहिए।

मेरा नाम मुकेश स्वर्णकार है और मैं एक इंजीनियर हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी, एजुकेशन, लेटेस्ट मोबाइल और गैजेट्स, ऑनलाइन पैसे कमाने के टिप्स, ऑटोमोबाइल, ट्रेंडिंग इवेंट्स आदि के लिए कंटेंट लिखने में बहुत इंटरेस्ट है। मुझे ब्लॉग लिखते हुए लगभग 6 वर्ष हो गए हैं।


Leave a Comment

2000 के नोट बिना ID के बदल सकेंगे-SBI इन दिनों अदा का ही है हर दिल पर राज POCO F5 & F5 Pro भारत में लांच, जानिये कौन सा है आपके लिए बेस्ट पहली ई-बाइक जिसमे मिलेंगे गियर ‘AERA’ प्रीबुकिंग, फीचर्स न्यू Honda SP 125 लांच, जुड़ गए ये शानदार फीचर्स